Skip to content

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध | Vigyan Ke Chamatkar Nibandh

  • by

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध

प्रस्तावना

वर्तमान युग विज्ञान का युग है। आवश्यकता आविष्कार की जननी है अनादि काल से मानव को जिन जिन चीजों की आवश्यकता होती थी वह उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयास करता रहा। इसी प्रयास के द्वारा नवीन आविष्कारों से विज्ञान का जन्म हुआ । वर्तमान में विज्ञान ने इतनी प्रगति की है कि इसे चमत्कार कहना भी गलत नहीं होगा । विज्ञान ने जीवन की हर क्षेत्र में आश्चर्यजनक अविष्कार करके चमत्कार उत्पन्न किया है। नित्य प्रति होने वाले वैज्ञानिक अविष्कार नूतन क्रांति कर रहे हैं।

विज्ञान का अर्थ

विज्ञान शब्द वी,+ज्ञान दोनों शब्दों से मिलकर बना है। जिसका अर्थ है विशेष ज्ञान वर्तमान परिपेक्ष में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह धर्म ,राजनीति या कोई भी क्षेत्र हो विज्ञान से अछूता नहीं है।  विज्ञान ने प्रकृति पर अधिकार स्थापित किया,  विज्ञान के कारण मानव को अपरिमित  और अदम्य में शक्ति प्राप्त हुआ है।

विज्ञान के क्षेत्र

इस शताब्दी में विज्ञान ने जीवन के हर क्षेत्र में चमत्कार उत्पन्न किया है।  फ्रांस ,जापान ,जर्मनी, इंग्लैंड, रूस, अमेरिका आदि देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में आचार्य जनक अविष्कार करके विज्ञान को उन्नति के चरम शिखर पर पहुंचा दिया है।

यातायात के क्षेत्र में

प्राचीन काल में जिस क्षेत्र की यात्रा करने में महीना लगते थे। अब उसको घंटे में पूरा कर लेते हैं। मोटर, कार ,रेलगाड़ी, बस, हवाई ,जहाज, आवागमन के प्रमुख साधन है। इन साधनों ने विश्व को एक सूत्र पर बांध दिया है यात्रा सुखद और सुरक्षित हो गई है।

चिकित्सा के क्षेत्र में

विज्ञान के कारण ही मानव ने नहीं ठीक होने वाले रोगों का निदान किया है । प्राचीन काल में मामूली रोग होने पर भी व्यक्ति बहुत परेशानी में आ जाता था ।अब चाहे कोई भी रोग हो या संक्रामक रोगों के लिए अचूक औषधीय का आविष्कार किया जा चुका है ।

आज विज्ञान ने मानव को वह शक्ति दी है कि वह चाहे किसी भी प्राणी के शरीर का रक्त निकालकर नया रक्त डाल दे परखनली शिशु और पौधे पैदा करके विज्ञान ने स्वयं ब्रह्मा जी को भी चकित कर दिया है

संचार के क्षेत्र में

विश्व के किसी भी क्षेत्र में घटित घटना को सारे विश्व में बिजली की तरह फैलने में कुछ मिनट का ही समय लगता है। इस दिशा में रेडियो, टेलीविजन ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है । दूरभाष, मोबाइल के आविष्कार ने दुनिया को छोटा बना दिया है।

कृषि के क्षेत्र में

विज्ञान के द्वारा नल ,ट्रैक्टर ,रासायनिक खाद या आदि अनेक उपकरण निर्मित किए हैं। जिनके कारण उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है ।फसल बोने से काटने तक का कार्य मशीनों के ही द्वारा किया जाता है।

मनोरंजन के साधन में

मनोरंजन करना मानव का स्वभाव है चलचित्र, वीडियो और दूरदर्शन पर फिल्में शिक्षाप्रद कार्यक्रम बाल कार्यक्रम देखकर सभी वर्ग के लोग अपना मनोरंजन करते हैं।

अंतरिक्ष में विज्ञान

वैज्ञानिकों ने आर्यभट्ट, भास्कर ,रोहिणी के उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित कर अपनी श्रेष्ठ सिद्ध किया है। मानव ने सफल चंद्र यात्रा की है अब मंगल और दूसरे ग्रहों पर यात्रा करने के विषय में सोच रहा है।

अन्य क्षेत्रों में

विज्ञान ने मानव जीवन को हर क्षेत्र में प्रभावित किया है गैस का चूल्हा ,विद्युत चूल्हा ,फ्रिज पंखा ,कूलर ,एसी आदि वस्तु में हमारे दैनिक जीवन हेतु उपयोगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *